उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर बस स्टॉप के समीप ऑटो और चार पहिया वाहन की भिड़न्त में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी रामदास का 40 वर्षीय पुत्र मूलचंद जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह अपना ऑटो लेकर घर से सवारी की तलाश में निकला था। तभी थाना क्षेत्र के गाजीपुर बस स्टॉप के समीप चार पहिया वाहन ने उसके ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो चालक मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अंकित व पायलेट आदित्य ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

