उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग में अशीर्वाद गेस्ट हाउस के समीप स्थित नाले में अज्ञात युवक के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग में अशीर्वाद गेस्ट हाउस के समीप स्थित नाले में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक गिर कर अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ स्थानियो ने देखा तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी प्रदीप कुमार व पायलेट मोमिन खान ने अचेत अवस्था मे अज्ञात युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। खबर लिखे जाने तक युवक अचेत था उसको होश नही आया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

