उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज, जानलेवा हमला / फायरिंग एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 खोखा कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.09.2026 को 50 नंबर पुल के पास से मु0अ0सं0 459/2026 धारा 221/352/109(1) BNS व 3 (1) द/3(1) ध/3 (2) (v) SC/ST ACT व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन महिला डिग्री कालेज के समीप निवासी स्व० हरिनाम सिंह के 39 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.09.2026 को अभियुक्त द्वारा मोहल्ला सिविल लाइन महिला डिग्री कालेज के पास में फायरिंग की घटना कारित की गई थी। प्राप्त सूचना/साक्ष्यों के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-459/2026 धारा 221/352/109(1) BNS व 3 (1) द/3 (1) ध/3 (2) (v) SC/ST ACT पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्रकरण में प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संदीप सिंह की गिरफ्तारी की गई और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 22.09.2026 को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share