उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील अडहर गांव में परिजनों ने युवक को सिर के बाल कटवाने के लिए कहा जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर मे रखी अधिक मात्रा में दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बारह मील अड़हर गांव निवासी हरिश्चंद्र के 19 वर्षीय पुत्र किशन के सिर के बाल काफी बढ़ चुके थे। जिसको परिजनों ने कटवाने के लिए कहा तो परिजनों की बात से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखी हुई दवा अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

