उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तापुर गांव की मोड़ के समीप साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी विजय सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अमर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर साँप आ गया। साँप से बचने के लिए उसने बाइक धीमी कर दी तभी पीछे से आए साइकिल सवार से टकराकर वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गयी तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अमर सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share