उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर कलेक्टर गंज मोहल्ले में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी लल्लन का 35 वर्षीय पुत्र अनीश अहमद जो ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह अपना ई-रिक्शा लेकर शहर सवारी की तलाश में आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर कलेक्टर गंज मोहल्ले में पहुंचा। तभी ई-रिक्शा और बाइक की भिड़न्त में उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक अनीश अहमद घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

