उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेइ रोड पर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइको की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार पिता पुत्र सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के बन पुरवा गांव निवासी रूपम का 32 वर्षीय पुत्र नरसिंह अपने 11 वर्षीय पुत्र सचिन को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेइ रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेइ गाँव निवासी राम विशाल का 30 वर्षीय पुत्र संजय तिवारीपुर गाँव निवासी लवकुश को बाइक पर सवार कर सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइको की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइको पर सवार पिता पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी अभिशेख व पायलेट मोहित ने संजय को और दूसरी सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी व पायलेट ने नरसिंह और उसके पुत्र सचिन को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिशेख व पायलेट मोहित के साथ नरसिंह और उसके पुत्र सचिन को और दूसरी एम्बुलेन्स से संजय व लवकुश को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share