उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ऊंचा बेरा गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊंचा बेरा गांव निवासी प्रवेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अमित व पायलेट राकेश सिंग के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

