उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर व बड़नपुर गांव के बीच अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी भिक्खु लाल का 28 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज मोहल्ले से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर व बड़नपुर गांव के बीच पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक राजेंद्र घायल हो गया तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share