उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के छिवलहा रोड पर मानापुर गाँव के समीप अचानक रोड पर गाय आने से बाइक टकराकर गिर गयी। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रतिरामपुर गाँव निवासी गया प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र धर्मराज बाइक पर सवार होकर शहर अपनी बहन के घर आया था। बहन के घर से वापस अपने घर लौटते समय जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के छिवलहा रोड पर मानापुर गाँव के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर गाय आ गई। बाइक गाय से टकराकर गिर गयी और बाइक चालक धर्मराज घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

