उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खलीफापुर गांव निवासी पित्तन की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ई-रिक्शा पर सवार होकर शहर आ रही थी। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप पहुंचा तभी ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से रिक्शा पलट गया और रिक्शे पर सवार सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

