उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गम्भरी गांव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव निवासी शिव करन का 17 वर्षीय पुत्र लवकुश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें लवकुश रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share