उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के भुर्चुनी गाँव में महिला को प्रसव पीड़ा होंने पर परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर बुलाया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को लेकर स्वास्थ केंद्र जा रही थी। तभी रास्ते में तेज प्रशव पीड़ा होने पर एम्बुलेन्स के ईएमटी ने परिजनों के माध्यम से रास्ते मे सुरक्षित प्रशव करवा कर जच्चा-बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ दोनो स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भुर्चुनी गाँव निवासी अरविंद की 22 वर्षीय पत्नी शैलू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फोन कर सरकारी एम्बुलेंस बुलाई। जिसमें गर्भवती महिला शैलू देवी और उसके परिजनों को सवार कर धाता सीएचसी जा रही थी। तभी सीएचसी से पहले रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी सतीश ने एम्बुलेन्स को सड़क के किनारे खड़ी करवा अपनी सुझ-बुझ व महिला के परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी सतीश और पायलेट दिलीप कुमार यादव द्वारा जच्चा बच्चा को धाता सीएचसी में भर्ती कराया गया। जच्चा के पति ने ईएमटी व पायलेट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share