उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाने के समीप अचानक रोड पर आए लड़के को बचाने के प्रयास बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरहणा गाँव निवासी रोहित का 23 वर्षीय पुत्र धीरू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक असोथर कस्बे के समीप स्थित थाने के पास पहुंची तभी अचानक एक लड़का रोड पर आ गया। लड़के को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक धीरू घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share