उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे के प्रताप नगर झाल मोहल्ले में अपने घर में खेल रही किशोरी को घर मे छिपे हुए ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर किशोरी का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बे के प्रताप नगर झाल मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद की 11 वर्षीय पुत्री नूर बानो आज सुबह अपने घर में खेल रही थी। तभी वहाँ उसको छिपे हुए जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन बिना समय गवाए अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share