उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा गाँव में मंगलवार की दोपहर किशोरी को उल्टी व पेट के दर्द होने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। ढाई माह के अन्दर दो पुत्री व एक पुत्र की मौत से परिजनों का बुराहाल है। जानकारी के अनुसार सिठौरा गांव निवासी रामनरेश की 13 वर्षीय पुत्री प्रिया देवी को मंगलवार दोपहर अचानक उल्टी होने के बाद पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए हथगाम सीएचसी लेकर पहूँचे जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता रामनरेश ने बताया कि ठीक इसी तरह उसके 7 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की पिछले सप्ताह उल्टी व पेट के दर्द से मौत हो गयी थी। इससे पूर्व ढाई माह पूर्व उसकी साढे चार वर्षीय पुत्री मोहिनी की उल्टी व पेट के दर्द से मौत हो थी। उसका कहना था कि पोस्टमार्टम इस लिये करवा रहा है कि आखिर मौत का कारण क्या है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share