उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बाइपास नौबस्ता रोड़ में मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे किशोर समेत दो लोगो की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के भानपुर गांव निवासी सुखराम का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गांव के ही टोटी का 25 वर्षीय पुत्र रोहित के साथ बाइक से खागा कस्बा किसी काम से गया था।

वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग बाईपास नौबस्ता रोड़ पर पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे किशोर सचिन की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं घायल रोहित को इलाज के लिए सीएचसी ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

