उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कुम्भीपुर गाँव में एक सप्ताह पूर्व घरेलू काम करते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर गए। जहाँ डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। बताते चले कि कुम्भीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र की 26 वर्षीय पत्नी सीमा देवी 16 सितम्बर को घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले साँप ने उसे काट लिया।

इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुचे जहां इलाज बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। तभी मंगलवार की देर शाम इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम।के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share