उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में घोषित चुनाव आज पर्यवेक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश संयुक्त मंत्री व चुनाव अधिकारी अनिल पाण्डेय मांडलिक मंत्री की देखरेख में संघ प्रविधानो के अनुसार 12 बजे से शुरू हुआ, एक घंटे का समय नामांकन पत्र खरीदने का समय दिया गया,एक घंटे की अवधि में जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष पद पर एक एक ही पर्चा लिया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह जिलामंत्री पद पर विजय त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार का मात्र नामांकन दाखिल हुआ। नामांकन पत्रों की जाँच के बाद सभी नामांकन पर्चे वैध पाए गए। चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी अनिल पाण्डेय ने वैध नामांकन पाए जाने पर सभी पदों पर एक एक ही नामांकन होने के कारण जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह जिलामंत्री पद पर विजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। बताते चलें की राजेंद्र सिंह पूर्व में जिलाध्यक्ष पद पर ही थे विजय त्रिपाठी जिलामंत्री पद पर पूर्व से थे। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार जोकि नगर अध्यक्ष के पद पर उन्हें राजेंद्र सिंह टीम ने मैदान में उतारा था, चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा होने पर उपस्थित हजारों शिक्षकों / डेलीगेट सदस्यों ने ताली बजाकर, नारेबाजी करते हुए समर्थन किया। चुनाव के दौरान जीटी रोड से लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक रास्ता जाम हो गया जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र सिंह सेंगर, संयुक्त मंत्री पद पर अमित त्रिवेदी के नाम की घोषणा की। जनपद से आये करीब 5 सैकड़ा डेलीगेट व सैकड़ो समर्थक कुल संख्या हजारों में रही। इस मौके पर जीतेन्द्र वर्मा देवमई अध्यक्ष, लाल देवेंद्र प्रताप सिंह तेलियानी अध्यक्ष, हर्षवर्धन सिंह धाता अध्यक्ष, अखिलेश त्रिपाठी हथगाम अध्यक्ष, अरुण वर्मा अध्यक्ष अमौली, दिनेश कुमार सिंह तहसील प्रभारी खागा, शिव प्रकाश तहसील प्रभारी बिन्दकी, अनिल वर्मा मंत्री मलवां, शैलेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री भिटौरा, मीनाक्षी श्रीवास्तव नगर मंत्री, योगेंद्र कुमार मंत्री विजयीपुर, विवेक सचान मंत्री हसवा, मनोज प्रकाश मंत्री तेलियानी, पंकज सिंह मंत्री धाता, आकाश कुमार सिंह मंत्री ऐराया, मुनेश्वर चंद्र मंत्री खजुहा, संतोष कैंथल बहुआ मंत्री, कुमार मीनाक्ष देव मंत्री अमौली अनुराग श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसवा, फूल सिंह राजपूत अशोथर व सभी ब्लॉक से आये समर्थक शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

