उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थानां क्षेत्र के मऊदेव गाँव के समीप पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खड़ेदेवर गाँव निवासी देवराज का 25 वर्षीय पुत्र हिमांशु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक जाफरगंज थानां क्षेत्र के मऊदेव गाँव के समीप पहुंची तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक रोड पर गिर गई और बाइक चालक हिमांशु घायल हो गया। फोन कर घटना की सुचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी प्रेम सिंह व पायलेट भरत बाबू ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अमौली सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

