उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वामन द्वादशी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे। और विधि विधान से वामन भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार वामन भगवान को नौका में विराजमान करके मंदिर के पीछे के सरोवर में नौका विहार कराया गया। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। बुद्धवार को शहर के शांति नगर क्षेत्र के नारायण दास कुटी ( श्री बाके बिहारी) मंदिर परिसर से वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। और शोभा यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई बस स्टॉप पहुंची। और वहां से आगे बढ़ती हुई गणेश मंदिर के सामने से होती हुई, आर्य समाज चौराहा पहुंची। और वहां से फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई सदाशिव पैलेस होते हुए सरायं के पास पहुंचकर धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई धर्मशाला होते हुए चौक के हजारीलाल फाटक के पास पहुंची। जहां परंपरा के अनुसार मंच में विराजमान करने के बाद पूजा अर्चना की गई। और मंच में भक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ अलग-अलग झांकियां भी प्रस्तुत की गई और एक बार इसके बाद जयकारे के साथ मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद फिर से शोभा यात्रा हजारीलाल फटाक से लाठी महल होते हुए बाकरगंज पुलिस चौकी पहुंची जहां से धीरे-धीरे बढ़ते हुए बड़ा शिवाला होते हुए पुनः गणेश मंदिर होते हुए बस स्टॉप से आगे बढ़कर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंची और जयकारे के साथ शोभा यात्रा की समाप्ति हुई। इस शोभा यात्रा के दौरान राकेश कुमार कश्यप, कैलाश कश्यप ,सुनील कश्यप, गुड्डू कश्यप ,राहुल कश्यप ,पंकज कश्यप, सुनील कश्यप, सुमित कश्यप ,रामकिशन कश्यप, विकास कश्यप मास्टर साहब, हरिशंकर लाला, दीपक ,सोनू सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग और अन्य भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

