उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जिला अस्पताल में ब्याप्त भ्रष्टाचार की मीडिया में बराबर खबरे चलने का स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान लेने के बाद आखिर कार कुछ असर होता दिखाई दे रहा है। आज देर शाम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपल डॉक्टर आर० पी० सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपल डॉक्टर आर० पी० सिंह का बदला हुआ रूप देखकर जिला अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा।

ट्रामा सेंटर से लेकर महिला जिला अस्पताल व पुरुष जिला अस्पताल के वार्ड तक का बारीकी से निरक्षण किया। वही कमिया मिलने पर फटकार भी लगाई। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों व उनके तिमारदारों से भी दवा से लेकर सारी ब्यवस्था के बारे में बात किया। अस्पताल के कर्मचारियों को कमिया दूर करने की हिदायत भी दिया।


वही मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हमने आज जिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया है। डॉक्टर मौके पर मौजूद मील कुछ स्टॉप हमको मौके पर नही मिला हमने कड़ी चेतावनी दी है आगे से ऐसा नही चलेगा। कुछ मरीज़ों के बेड के चादर नही बदले गए इस पर भी हमने कड़ी चेतावनी दिया है। और हमारे हॉस्पिटल में जो एमरजेंसी मेडिसीन है उसको भी चेक किया है। और शख्त चेतावनी दिया है कि किसी भी मरीज़ को बाहर की दवाएं न लिखी जाए। सम्पादक इलियास खान

By

Share
Share
error: Content is protected !!