उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के ददौली जलालपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिरने से घर मे मौजूद महिला दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ददौली जलालपुर गांव निवासी गुफरान अली के घर की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। जिससे घर के अंदर मौजूद उसकी 45 वर्षीय पत्नी हसीन बेगम मलवे में दब गई। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे गुफरान अली ने बताया कि उसको अभी तक सरकारी आवासीय योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। उसके पास सिर छुपाने के लिए कोई पक्की छत नहीं है। इधर कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते उसके मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। घर मे मौजूद उसकी पत्नी और घर मे रखा गृहस्ती का सारा सामान मलवे में दबकर नष्ट हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

