उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बिहार प्रान्त में ईंट भट्ठे में काम करने गए थे। जहां ईट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मोतिहारी बिहार प्रांत ईट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए गए थे, जहां कुंडा क्षेत्र के तीन मजदूरों का चिमनी ब्लास्ट में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भट्ठा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 2 दिन से भूखे प्यासे परिजनों को शव के आने की प्रतीक्षा है।

शुक्रवार को भट्ठा में कच्ची ईंट की भराई के बाद आग लगाया जाना था। भट्ठा मालिक की मौजूदगी में भट्टे में आग लगाकर शुभारंभ किया गया। आग चिमनी के पास पहुंचते ही जोरदार धमाके के साथ चिमनी ब्लास्ट हो गई। जिससे वहां मौजूद भट्ठा मालिक समेत कई मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसमें से कुंडा क्षेत्र के तीन मजदूर लरु निवासी सुभाष कुमार सरोज 35 वर्ष पुत्र रामधनी सरोज, मोहमदापुर रैकवारन का पुरवा निवासी बुधई सरोज 55 वर्ष पुत्र मंजा राम सरोज तथा सरियावा खीचर का पुरवा निवासी दीपक सरोज 42 वर्ष पुत्र पप्पू लाल सरोज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि लरू केसरी का पुरवा निवासी भोला सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसका गंभीर रूप से इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल होने लगा।

मृतक सुभाष कुमार सरोज का भाई नन्हे लाल सरोज भी साथ में गया था। लेकिन वह संजोग से सुरक्षित बच गया है। मृतक के परिजन मोतिहारी बिहार पहुंच गए है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। :- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By