उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्द में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अहिंसा की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने एवं हिंसा का डटकर विरोध करने तथा समाज में शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानवीय जीवन मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों सहित उपस्थित पुलिस कर्मियों को उपहार व मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अहिंसा एवं सद्भाव की शपथ दिलाई गई तथा महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर संबंधित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक वातावरण में संपन्न कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share