उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थाना क्षेत्र के कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर के समीप अर्थिंग के लिए लगे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी भूरा का 29 वर्षीय पुत्र दीपू बीती रात घर समीप था। तभी उसके हाथ से 100 रुपए का नोट छूटकर ट्रांसफार्मर के समीप लगे अर्थिंग के तार के पास चला गया। रुपया उठाने के लिए उसने हाथ बढ़ाया तभी अर्थिंग के तार में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजन व स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत उसको सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

