उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत 58 ग्राम पंचायतों के गाँवों के लोगों को और एक्सीडेंट वाले मरीजों को एक्सरे मशीन ,डेटल की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल परिसर में जब मरीजों और तामीरदारो को जानकारी हुई कि सीएमओ साहब एक्सरे मशीन और डेंटल विभाग शुभारंभ करेंगे तो आंखों में खुशियों की लहर दौड़ पडीं। क्षेत्र आए तामीरदारो में हरिओम, फैजूल्लापुर, शिवम सिंह यादव सेमरी, गुलाब छीतमपुर, नीरज यादव मिचकी , जयसिंह फरीदपुर , सुधा देवी, सानो चौधरी, दिनेश , राजू, बब्लू, अशोक मौर्य, विनोद केशरी, कच्छू सिंह, आदि लोगों ने बताया कि हसवा अस्पताल में एक्सरे मशीन लगने से बड़ी राहत मिली। क्योंकि मरीजों को लेकर शहर जाना पड़ता था।वही साथ ही डेंटल विभाग की सुविधा मिलने से मरीजों शहर नहीं लेकर जाना पडेगा। सोमवार को दोपहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.उदय भान सिंह एवं एसीएमओ डॉ.पी.के.सिंह प्रभाकर सिंह द्वारा फीता काट शुभारंभ करते हुए सीएमओ ने क्षेत्र आए मरीजों के तामीरदारों को बातचीत करते हुए जानकारी दी कि अब अपने मरीजों के एक्सरे के लिए शहर नहीं जाना पडेगा। अपने आसपास के लोगों को जानकारी दे कि हसवा अस्पताल में एक्सरे मशीन लग चुकी है। शहर नहीं जाना पडेगा।और साथ ही साथ डेंटल विभाग की शुरुआत की गई।जिससे मौके मौजूद तामीरदारो को बड़ी खुशी हुई। हसवा चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनुपम सिंह ने बताया कि हंसवा सीएचसी एक्सरे मशीन नहीं होने से टीबी मरीजों और एक्सीडेंट वाले लोगों बड़ी परेशानी होती थी। शासन से कई बार लिखित मांग किया गया। जब सरकार ने एक्सरे मशीन भेजा तो हमारे क्षेत्र के मरीजों को फायदा मिलेगा। और जनपद मुख्यालय में जाकर एक्सरे करते थे अब यह सुविधा अपने सीएचसी में मिलना शुरू हो गया। साथ ही साथ डेंटल विभाग कार्यरत रश्मि देवी द्वारा सुविधा यहां उपलब्ध है। एक्सरे टेक्नीशियन राजदेव, डॉ. शिवानी, डॉ. आदेश कुमार, अनिल कुमार, वीर बहादुर सिंह, जावेद आलम कैलाशनाथ, अनूप श्रीवास्तव ,रीना, विमल सिंह कमलेश, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share