उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सास बहू घायल हो गई घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गाँव निवासी स्व. राम विशाल की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी अपने पुत्र संजय कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर ललौली थानां क्षेत्र के बहुआ कस्बे गयी थी। तभी बहुआ कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सास और बहू दोनों घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

