उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग के अभियोग में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक- 06.10.2026 को बिन्दकी कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 107/2025 धारा 419, 420, 504, 506, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि व 12 पासपोर्ट एक्ट थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित वांछित कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव निवासी स्व० लल्लन के पुत्र घूरू उर्फ मकसूद और कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा गाँव निवासी स्व० जुम्मन के पुत्र नफीस को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

