उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे युवक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौके में पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलईपुर मजरे औरेई गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार सोमवार की रात लगभग 11ः30 बजे रिश्तेदारी से घर वापस बाइक द्वारा आ रहा था। तभी बहरामपुर ओवर ब्रिज में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाडर से जा टकरायी। जिससे बाइक से उझलकर संजीत नीचे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

