उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज चंद्रप्रकाश को पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में गार्द द्वारा सलामी दी गई। त्तपश्चात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रिज़र्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारी, थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी।

अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई हेतु सशक्त आदेश व निर्देश दिये गये, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा , गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, सभी थानों पर जनसुनवाई हेतु एक जनसुवाई अधिकारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया, सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गस्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया, थानावार टॉप-10 अपराधियों , जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए, महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को तैयार करने, प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कहा गया, साइबर हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया है।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस व थाना दिवस को और प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिए गये, सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुध्द कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी रहे मौजूद।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!