उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के घुरी गांव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घुरी गांव निवासी चन्द्रभान सिंह की 30 वर्षीय पत्नी पारुल सिंह ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फाँसी के फन्दे से उतार कर अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पारुल सिंह की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

