उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति का दो दिवसीय दौरा जनपद फतेहपुर में तय हुआ है। यह दौरा बुधवार, 8 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। इस संबंध में राज्य महिला आयोग द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को आधिकारिक पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। राज्य महिला आयोग में लगातार 5 वीं बार सदस्य नामित होने के बाद आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के प्रथम फतेहपुर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दौरे का उद्देश्य, दौरे के दौरान महिला समाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला जागरूकता, समस्याओं के समाधान और जनसुनवाई के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आगमन का पूरा कार्यक्रम,7 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:30 बजे* सदस्य लखनऊ से प्रस्थान करेंगी और प्रातः 11:00 बजे फतेहपुर में आगमन करेंगी।इसके बाद उनका स्वागत कार्यक्रम निम्न स्थलों पर होगा :अश्वनी गुप्त,सात मील, लखनऊ बाईपास,वर्मा चौराहा, पटेल नगर,निरीक्षण भवन निरीक्षण भवन में स्वागत के बाद वह विभिन्न महिला जनसुनवाई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें 9044684414

Share
Share