उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव के समीप सीएनजी ऑटो और बाइक की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक चालक व ऑटो पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी चन्द्र भान का 23 वर्षीय पुत्र नागेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक चालक लखन सिंह व ऑटो पर सवार असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी रामबाबू मौर्य का 38 वर्षीय पुत्र अरुण मौर्य जो चेन्नई से वापस अपने घर लौट रहा था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए भरतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक नागेंद्र को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट राजेश पाल के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही ऑटो पर सवार अरुण मौर्य के परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जिला अस्पताल से अरुण को कानपुर के लिए रेफर किया तो परिजन शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share