उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 7.10.2026 माह अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय साइबर जागरूकता के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम व आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से अक्टूबर माह के प्रत्येक बुधवार को सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज एवं पुस्तकालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए- इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध गौरव शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 07.10.2026 को जयपुरिया स्कूल में साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 प्रभांशु शुक्ल , हे0का0 अखिलेश उपाध्याय एवं विपिन यादव द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा विद्यालय के विद्यार्थीगण को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपरोक्त उपरोक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य गायत्री प्रसाद मिश्र एवं अन्य शिक्षकगण के उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत उक्त नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपराध को रोका जा सकता है। प्रमुख बिंदु जिन पर जानकारी दी गई- बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन कर ठगी, व्हाट्सएप हैकिंग, OLX व KYC आधारित ठगी, फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन लोन स्कैम, हनी ट्रैपिंग, ATM व इंटरनेट मीडिया से जुड़ी ठगी, निवेश / गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी व अन्य कंप्यूटर से संबंधित धोखाधड़ी, सेक्सटॉर्शन व न्यूड कॉल ब्लैक मेलिंग सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में विशेष सावधानी की सलाह। साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। बाद में व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है जनसामान्य को सलाह दी गई कि – किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं। यदि कॉल उठानी हो तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें। किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share