उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात गाँव का युवक राजस्थान प्रांत के लुधियाना में चचेरे भाई के कारखाने में काम कर रहा था वहाँ उसकी हालत बिगड़ जाने पर मौत हो गई। परिजन मौत का सही कारण जानने के लिए शव को तीन दिन बाद फतेहपुर जनपद लाए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात गाँव निवासी बाबूलाल का 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार अपने चचेरे भाई राज गौतम निवासी लुधियाना के नट-बोल्ट के कारखाने में काम करता था।

तीन दिन पूर्व काम करने के दौरान अचानक अरविंद की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मौत का कारण जानने के लिए उसे तीन दिन बाद जनपद ले आए। जहां चचेरे भाई ने बताया कि भाई की अचानक तबियत बिगड़ जाने से मौत हो गई। मृतक की बहन का कहना है कि भाई की एक पुत्र व एक पुत्री है। पालन-पोषण के लिए दोनों बच्चों को दो-दो लाख रूपए दिए जाने का समझौता हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

