उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने नगर पंचायत खखरेरू एवं धाता के कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धाता कान्हा गौशाला में पशुओं के भरण–पोषण हेतु हरा चारा, भूषा, दाना, चोकर, पानी, चाहरदीवारी , शेड , सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, विजिटिंग रजिस्टर सहित अन्य प्रपत्रों आदि को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित स्वास्थ्य चेकअप एवं टीकाकरण ससमय तथा ईयर टैगिंग शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करे। तत्पश्चात कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल खखरेरू के निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंशों के लिए किए गए इंटरलॉकिंग के कार्य को देखा और गुणवत्ता को परखा, जिसमें ईंटों की गुणवत्ता सही न होने व विद्युत कनेक्शन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा होने तक अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत खखरेरू का वेतन आहरित न करने साथ ही संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पुनः 15 दिवस में गौशाला का निरीक्षण कर यथा स्थिति की रिपोर्ट से अवगत कराए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी धाता सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share