उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया मोड़ बहलोलपुर एलई के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में जा जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घायल अवस्था के उनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के नन्दपुर स्कुरी गांव निवासी रामसजीन का पुत्र अभिरव अपने साथी योगेन्द्र कुमार पुत्र श्याम सुन्दर 28 वर्ष के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही यह लोग टिकरिया गाँव की मोड़ बहलोलपुर एलई के समीप पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां चिकित्सक ने अभिराव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share