उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 16 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। सोशल मीडिया सेल द्वारा जारी सूची के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यूपी-112 से उ.नि. रामराज पाल को थाना औंग और उ.नि श्याम सूरत यादव को थाना धाता भेजा गया है। थाना किशनपुर से थाना चांदपुर किया गया उ.नि. शालिक राम शुक्ला का स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें थाना सुल्तानपुर घोष भेजा गया है। प्र.चौकी ज्वालागंज थाना कोतवाली नगर में तैनात उ.नि. पंकज कुमार सिंह को उच्च न्यायालय में संबद्ध होने के कारण पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं प्र.चौकी चंदापुर थाना किशनपुर के उ.नि. सुमित तिवारी को प्र.चौकी बहुआ थाना ललौली भेजा गया है। पुलिस लाइन से उ.नि. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय को प्र.चौकी औद्योगिक नगर थाना मलवां, उ.नि. पुष्पराज सिंह को प्र. चौकी ज्वालागंज थाना कोतवाली नगर, उ.नि. सूरज सिंह को थाना धाता, उ.नि. विकास कन्नौजिया को प्र. चौकी चंदापुर थाना किशनपुर, उ.नि. राजेश कुमार पाठक को थाना किशनपुर, उ.नि. मनधीर सिंह को थाना धाता, उ.नि. मुकुन्द जी पाण्डेय को थाना कल्याणपुर और उ.नि. विष्णु दयाल पाण्डेय को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा थाना थरियांव से उ.नि. विनोद कुमार, थाना सुल्तानपुर घोष से उ.नि. बृजबिहारी को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि थाना जाफरगंज के उ‌.नि. हरिश्चन्द्र शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा में स्थानांतरित किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share