उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गाँव में गुरूवार की सुबह घरेलू बिजली ठीक करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। हादशे की जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी रवि शंकर का 30 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार गुरूवार की सुबह घरेलू बिजली ठीक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर परिजन तुरन्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share