उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने छिनैती की घटना से संबंधित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।रात करीब 11 बजे एक महिला शौच के बाद घर वापस लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और कानपुर की तरफ भाग गए। इस पर थाना कल्याणपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस की कार्रवाई:अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बिंदकी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त: राजा सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह, निवासी पुरानी बिंदकी, हाल पता ग्राम पहुर, उम्र 23 वर्ष,विवेक सिंह पुत्र मनीष सिंह, निवासी ग्राम पहुर, उम्र 19 वर्ष,आदित्य प्रताप सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी ग्राम पहुर, उम्र 19 वर्ष,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाइवे और सुनसान स्थानों पर घूमकर महिलाओं और राह चलते लोगों को चिन्हित कर लूट-छिनैती की घटनाएं करते थे।बरामदगी:लूटा गया मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल,जामा तलाशी से 2 अन्य एंड्रॉइड फोन ,पुलिस ने धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर तीनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share