उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर-गद्दी छोड़” के जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुप्रीम कोर्ट ने भी मानी चुनाव आयोग की गलती महेश द्विवेदी जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चुनाव आयोग द्वारा गलतियां की गई हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार बेशर्मी के साथ ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। इससे सिद्ध होता है कि असली चोर अमित शाह और मोदी जी हैं, जिसे जनता स्वयं देख और समझ रही है। राहुल गांधी को घसीटना शर्मनाक – आरिफ गुड्डा शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार अमित शाह हर मर्यादा तोड़कर ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर है कि इस चोरी के मुखिया अमित शाह स्वयं हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शांतिपूर्ण ढंग से सांसदों के साथ ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे, तो उन्हें क्यों रोका गया और जिस प्रकार उन्हें रास्ते में घसीटा गया, वह बहुत ही शर्मनाक है, जिसकी सजा भविष्य में उन्हें मिलकर रहेगी। प्रदर्शन में ये रहे मौजूद वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, मणि प्रकाश दुबे, राजू लोधी, देवी प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, अरुण जायसवाल, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, मोहसिन खान, वकील खान, नवनीत तिवारी, राम नरेश महाराज, ओम प्रकाश कोरी, शादाब सभासद, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, बसीर अहमद, इशरत खान, उदित अवस्थी, आरिफ खान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मो. हफीज, इंद्रजीत लोधी, मो. इलियास, मो. इस्माइल, अब्दुल रज्जाक, शेर आलम, नजमी कमर, अशोक दुबे, हम्माद हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share