उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम ने आज महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव-गांव लगी चौपाल, बाजारों में दी गई जानकारी अभियान के तहत सभी थानों की टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल कॉलेजों और गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण के लिए उन्हें जागरूक किया गया। टीमों ने बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को महिला अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 1098 और महिला पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाना भी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share