उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग रेलवे स्टेशन के लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे पैदल जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को इब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शाखा गांव निवासी रामप्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र शिवप्रकाश चक्रवर्ती कानपुर से पैसेजर द्वारा घर आ रहा था। बताते है कि औंग स्टेशन में उतर कर लघुशंका करने लगा। इसी बीच ट्रेन चल दी कुछ दूर दौडने पर ट्रेन निकल चुकी थी। जिस पर वह पैदल रेलवे लाइन किनारे आ रहा था। तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्राम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share