उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के परिसर में 23 अक्टूबर 2026 में एलएमसी चुनाव की तैयार चल रही। जिसमें जनपद के सभी बुथों में उच्च अधिकारियों द्वारा बुथ सेंटर का पड़ताल भी किया जा रहा है। बुथ सेंटरों में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, पानी, मतदान कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्थाओं देखा जा रहा है।बृहस्पतिवार दोपहर में सदर एसडीएम पिनाक पाडेय एवं सदर तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी हसवा ब्लॉक परिसर में पहूंच कर 23 अक्टूबर 2026 एमएलसी चुनाव के मद्देनजर बुथ सेंटर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी ( ग्राम विकास) धरमपाल सोनी ने सदर एसडीएम को बुथ सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुथ सेंटर में शौचालय, पेयजल, ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके अलावा बिजली की व्यवस्था ठीक पाया गया है। अगर बिजली चली जायेगी तो ब्लॉक परिसर में सोलर पॉवर प्लांट से लाइट चालू हो जायेगा। जिससे रात में ठहरने के लिए कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस मौके सदर एसडीएम पिनाक पाडेय, सदर तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, एवं सहायक विकास अधिकारी धरमपाल सोनी, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, सचिव अरूण कुमार, सचिव दीपक तिवारी, सचिव विवेक कुमार, सचिव राजू मौर्य, सचिव रामबाबू कुशवाहा, कु अंकिता सिंह, विपिन कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, राजकुमार, रमेश चन्द्र,श्रीमती सलोनी मिश्रा, राजेश वर्मा, इंजीनियर सुभाष सिंह ,एकाउंट्स मदन मोहन, प्रभात श्रीवास्तव, जयकरन, वरिष्ठ सहायक जियाउल रहमान, कनिष्ठ सहायक अर्जुन , लाल सिंह, समाज कल्याण ललित गुप्ता,एवं छिछनी ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, हाशिमपुर भेदपुर ग्राम प्रधान राकेश कुमार, पंकज कुमार, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share