उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के कोंडरपुर गांव में बच्चीयों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रही किशोरी नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोंडरपुर गांव निवासी राम गोपाल की 13 वर्षीय पुत्री संगीता देवी आज दोपहर गांव की बच्चीयों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रही थी। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गई, हदसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी पंकज सिंह व पायलेट विशाल ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

