उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करें और आमजन को सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर जाम की समस्या से निपटने, ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात सहित यातायात के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share