उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के नरैनी गाँव में बीती रात घर में सो रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। सुबह होते जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी असगर अली की 35 वर्षीय पत्नी नसरीन बानो बीती रात अपने घर मे सो रही थी। तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के बाद सुबह जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन बिना समय गवांए उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

