उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नउवा बाग में अज्ञात वाहन बाइक सवार ससुर दामाद को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी स्व. इस्लाम का 50 वर्षीय पुत्र गुलाम गांव निवासी नसीर अहमद के 28 वर्षीय पुत्र राजा जो गुलाम का दामाद है।

उसके साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नउवा बाग में पहुंची। तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई, ससुर और दामाद दोनों घायल हो गए। स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share