उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवाल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी शिव शंकर लाल का 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार व बहुआ कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह परिहार का 35 वर्षीय पुत्र जीतू सिंह परिहार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। तभी कस्बे के समीप ट्रैक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ पुलिस ने जीतू को प्राइवेट वाहन से और अनुज को एनएचआई 1033 एंबुलेंस के ईएमटी रितिक कुमार व पायलेट अनिल कुमार के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत जीतू सिंह को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर गंभीर रूप से घायल अनुज को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

